भीड़ को देखते हुए लिया फैसला,छठ घाट, स्पोर्ट्स हॉस्टल वाहन के साथ जा सकते हैं सैलानी
निरसा(NIRSA): मैथन डैम पर सैलानियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए डीवीसी प्रबंधन ने आज और एक जनवरी के अलावा आने वाले रविवार जैसे चार जनवरी 11 जनवरी को भी मैथन डैम पर सभी तरह के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाया है।
इसके लिए प्रबंधन ने पत्र जारी कर दिया है । अब सैलानियों को मैथन डैम पर पैदल ही नए साल की खुशियां माननी होगी। जो सैलानी वाहनों के साथ पिकनिक की इच्छा रखते हैं वे सिंधे डैम के छठ घाट एवं स्पोर्ट्स हॉस्टल की तरफ चले जाएं जहां किसी तरह का कोई रुकावट नहीं है।
NEWSANP के लिए मनोज सिंह कि रिपोर्ट

