सोशल मीडिया पर नाव पलटने की झूठी खबर से मैथन को बदनाम करने की कोशिश…

सोशल मीडिया पर नाव पलटने की झूठी खबर से मैथन को बदनाम करने की कोशिश…

एआई से भी रहे सतर्क भस्मासुर की तरह निगलने को तैयार

निरसा(NIRSA): सोशल मीडिया पर आज जिस तरह मिलावटी खबरों का अंबार है और इन खबरों पर हम आंख मुंदकर विश्वास भी कर रहे हैं ऐसे में कई बार यह खबरें लोगों के लिए विष के समान साबित हो रही हैं। और किसी के लिए रातों-रात नाम कमाने और किसी के लिए जिंदगी भर अंधेरा में गुम हो जाने का खतरा भी पैदा कर रही हैं। मंगलवार को कुछ ऐसे ही खबरें मैथन डैम में नौका पलटने की आई जो पूरी तरह से भ्रामक थी
सिर्फ मैथन को बदनाम करने के लिए इस तरह की खबरें फैलाई गई जिससे बचने की जरूरत है। वही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई भी आज भस्मासुर की तरह कंप्यूटर से लेकर मोबाइल में अपना साम्राज्य कायम कर रहा है यह हम नहीं एआई के निर्माता ही कह रहे हैं।जो एक दूसरे को अपने में समाहित कर लेने के लिए उतावला है। ऐसे में हर व्यक्ति को अपनी विवेक का उपयोग करना चाहिए और सोच समझकर सोशल मीडिया एवं एआई की खबरों पर प्रतिक्रिया देनी चाहिए नहीं तो समाज और देश के लिए काफी नुकसान देह साबित होगा।

NEWSANP के लिए निरसा से मनोज सिंह कि रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *