कुमार गौरव उर्फ सोनू सिंह के नाम पर लगी युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की मोहर!..आदित्य आनन्द बने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष..

कुमार गौरव उर्फ सोनू सिंह के नाम पर लगी युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की मोहर!..आदित्य आनन्द बने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष..

धनबाद स्टेशन पर जिला कांग्रेस पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने फुल माला पहनाकर दोनों का किया भब्य स्वागत!

धनबाद(DHANBAD): झारखण्ड प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ सोनू सिंह एवं धनबाद जिला युवा कांग्रेस के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष आदित्य आनंद हुए मनोनीत।

धनबाद लौटने के क्रम में मंगलवार को स्टेशन पर ढोल नगाड़ों के साथ किया गया जोरदार स्वागत। कोलकाता के रास्ते ट्रेन से दोनों युवा नेता धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर उनके समर्थक हजारों संख्या में मौजूद थे। प्लेटफॉर्म से लेकर रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद समर्थकों द्वारा उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी की गई।

उन्हें फूलमाला व बुके देकर सम्मानित किया गया। रेलवे स्टेशन से कुमार गौरव एवं आदित्य आनंद रेलवे स्टेशन रोड स्थित बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर सबसे पहले माल्यार्पण किया। इसके बाद पैदल चल कर डीआरएम चौक पर स्थित बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा के पास समर्थकों के साथ पहुंचे। वहां प्रतिमा को नमन किया और माल्यार्पण के बाद गांधी सेवा सदन पहुंचे। गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद समर्थकों के साथ सीटी सेंटर पहुंचे। जहां सभा आयोजित कर वरिष्ठ कांग्रेसी, युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस SC/ST विभाग, OBC विभाग, अल्पसंख्यक विभाग एवं सभी मंच मोर्चा के पदाधिकारियों ने भव्य उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष कुमार गौरव ने अपने प्रतिद्वंदी कुलदीप रवि से 61882 वोटों के भारी अंतर से मात देने वाले धनबाद के हाउसिंग कॉलोनी निवासी कुमार गौरव अंततः प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष घोषित कर दिए गए हैं। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब ने रविवार को दिल्ली में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में कुमार गौरव को नियुक्ति पत्र सोपा। इसके पूर्व 26 दिसंबर को दिल्ली में ही युवा कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कुमार गौरव का इंटरव्यू युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब एवं प्रभारी मनीष शर्मा ने लिया था। कुमार गौरव को युवा कांग्रेस का अध्यक्ष के चुनाव में सर्वाधिक वोट मिले थे। इस कारण उनका अध्यक्ष के रूप में निर्वाचन होना तय था।

युवा प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि मैं अपनी इस जिम्मेदारी को पूरी कर्तव्य-निष्ठा, ईमानदारी और संकल्प के साथ निभाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ। युवा कांग्रेस की विचारधारा, नेतृत्व के मार्गदर्शन और जनता के मुद्दों को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को और मजबूत बनाने के लिए मैं निरंतर सक्रिय रहूँगा।

युवा जिलाध्यक्ष आदित्य आनंद ने कहा कि पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय किया जाएगा और बूथ स्तर को मजबूत बनाया जाएगा। संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों को एकजुट करने और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने को अपना पहला लक्ष्य बताया।

स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह, धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, उपाध्यक्ष नवनीत नीरज, मदन महतो, राजेश्वर सिंह यादव, जोगेंद्र सिंह योगी, मनोज सिंह, पप्पू पासवान, नवीन सिंह, सीता राणा, दुर्गा दास, मनोज यादव, पिंटू तुरी, मंटु दास, राजू दास, डी एन यादव, हुमायूं राजा, राजीव रंजन कुमार, विक्की कुमार, खुर्शीद अंसारी, टिंकू अंसारी, गुलाम मुन्तका, अनवर अंसारी, विशाल महतो, सोनू यादव, सुरज वर्मा, यूसुफ अंसारी, नीरज दास, तबरेज अंसारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस, युवा कांग्रेस के साथी एवं हजारों समर्थकों उपस्थित थें।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *