मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने एकादशी पर लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर…

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने एकादशी पर लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर…

झरिया(JHARIA): एकादशी के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा समाजसेवा की भावना को साकार करते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर श्री श्याम प्रभु ट्रस्ट के माध्यम से, आसर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट, धनबाद एवं Sharp Sight Eye Hospital के सहयोग से 30 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को श्री श्याम मंदिर परिसर, झरिया में प्रातः 9:30 बजे से आयोजित हुआ।

शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की। आयोजन के दौरान कुल 109 लोगों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें से चिकित्सकीय परामर्श के उपरांत 28 लाभार्थियों को आगे विशेषज्ञ परामर्श हेतु आसर्फी अस्पताल के लिए निःशुल्क ओपीडी कार्ड प्रदान किए गए। वहीं 113 लोगों की विस्तृत नेत्र जांच की गई, जिससे आंखों से संबंधित समस्याओं की समय रहते पहचान संभव हो सकी।

कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा के अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, कार्यक्रम संयोजक निखिल खंडेलवाल एवं मयंक केजरीवाल, पूर्व अध्यक्ष असीम अग्रवाल, विशाल पलसानिया, कार्यकारिणी सदस्य आशीष भुसानिया सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आसर्फी अस्पताल की ओर से डॉ. ज़फ्फर राशिद (जनरल फिजिशियन), दीपक मंडल, विवेक, जुलिटा, रिषि एवं महेश ने सेवाएँ प्रदान कीं, जबकि Sharp Sight Eye Hospital की टीम से सागर सिंह, विशाल मिश्रा, विश्वास राज एवं राहुल सिंह ने नेत्र जांच में सक्रिय योगदान दिया।

कार्यक्रम संयोजकों ने बताया कि “मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है” की भावना के साथ मंच निरंतर जनकल्याणकारी कार्य करता आ रहा है। शिविर के सफल आयोजन पर सहयोगी संस्थाओं, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *