CGL परीक्षा में चयनित 1927 अभ्यर्थियों को CM आज मोराहाबादी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में सौंपेंगे नियुक्ति पत्र…

CGL परीक्षा में चयनित 1927 अभ्यर्थियों को CM आज मोराहाबादी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में सौंपेंगे नियुक्ति पत्र…

रांची(RANCHI): झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा [सीजीएल]-2023 में सफल 1927 अभ्यर्थियों को मंगलवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में नियुक्ति पत्र सौंपा जायेगा. कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अभ्यर्थियों को नए साल के आगमन के पूर्व राज्य के युवाओं को यह बड़ी सौगात देंगे. जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को भव्य एवं सुरक्षित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है और चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों समेत उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.

राज्य सरकार के डीजीपी तदाशा मिश्रा, जेएसएससी अध्यक्ष सह वित्त सचिव प्रशांत कुमार व रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सोमवार को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. गौरतलब है कि जेएसएससी द्वारा सीजीएल परीक्षा के माध्यम से कुल 1927 अभ्यर्थियों को सफल शोषित करते हुए नियुक्ति की अनुशंसा की गई है.

इनमें 847 सहायक सचिवालय पदाधिकारी, 288 कनीय सचिवालय सहायक, 170 श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, 4 प्लानिंग असिस्टेंट, 191 प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, 249 प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और 178 अंचल निरीक्षक पद पर नियुक्ति पत्र दी जायेगी. चयनित अभ्यर्थियों की सूची पहले ही जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जा चुकी है. नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय से रिक्त पद भरे जायेंगे.

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *