धनबाद(DHANBAD): झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष गौरव कुमार सोनू और धनबाद जिला युवा कांग्रेस के निर्वाचित जिला अध्यक्ष आदित्य आनंद का धनबाद रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, NSUI, महिला कांग्रेस, सेवा दल, और सभी मंच-मोर्चा के जिला, प्रखंड, और नगर अध्यक्ष शामिल होंगे।
जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सभी जुझारू युवा कांग्रेस साथियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उनका जोरदार स्वागत करें। स्वागत कार्यक्रम के बाद स्टेशन में माला अर्पण किया जाएगा, जिसके बाद सिटी सेंटर के पास NSUI, महिला कांग्रेस, सेवा दल, युवा कांग्रेस, और सभी मंच-मोर्चा के द्वारा स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश के सभी पदाधिकारी, जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, विधानसभा, प्रखंड, और नगर अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव ने बताया कि गौरव कुमार सोनू और आदित्य आनंद के स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने सभी साथियों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही गई है.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

