धनबाद में बीजेपी की अटल स्मृति दिवस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी होंगी शामिल…

धनबाद में बीजेपी की अटल स्मृति दिवस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी होंगी शामिल…

धनबाद(DHANBAD): भारतीय जनता पार्टी धनबाद विधानसभा द्वारा आयोजित अटल स्मृति दिवस सह सुशासन दिवस सम्मेलन में इस बार विशेषरूप से भारत सरकार की केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करेंगी। यह सम्मेलन भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति को नमन करते हुए उनके विचारों, सुशासन की परिकल्पना और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।

सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी अटल जी के आदर्शों, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से अपने विचार रखेंगी। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों में उनके आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *