धनबाद(DHANBAD): धनबाद कोलयरी कर्मचारी संघ (भामस) ने राष्ट्र की संपत्ति कोयला को बचाने एवं लंबित मजदूर समस्याओं का निराकरण के लिए आज दिनांक 29.12.2025 को गोविंदपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना आरंभ किया..
संघ मांग करती है की –
• राष्ट्र की संपत्ति कोयले की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ठोस कदम उठाए जाए..
• सभी कोलियरियों में कोयला उत्पादन एवं परिवहन कार्यों हेतु एक सुनिश्चित प्रवेश द्वार एवं निकासी द्वार निर्धारित किया जाए..
गोविंदपुर क्षेत्र में अवैध विद्युत कनेक्शनों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए जिससे लंबे खर्च का बोझ गोविंदपुर क्षेत्र पर नहीं पड़े I
• श्रमिकों का रविवारीय एंव हॉलिडे कार्य कटौती बंद किया जाए ।
• तिलाटांड़ कॉलोनी मे श्रमिकों के लिए पेयजल की व्यवस्था किया जाय ।
• सभी श्रमिक कॉलोनियों में गंदगी एवं नाली सफाई कराये जाए, साथ ही उनके आवास का मरम्मत किया जाए ।
• सभी श्रमिकों को यूनिफॉर्म धुलाई भत्ता जुलाई 2025 से भुगतान किया जाए।
• मुख्यालय के निर्देशानुसार श्रमिकों के नए पहचान पत्र (आई-कार्ड) दिये जाय ।
ऐसे कई मजदूर एवं उद्योग से संबंधित मांगों का निराकरण के लिए संघ ने अनिश्चितकालीन आंदोलन का निर्णय लिया है जो आज दिनांक 29.12.2025 से आरंभ है । संघ का यह आंदोलन 74 सूत्रीय माँगपत्र को लेकर जारी है..
सुबह 11:00 बजे गोविंदपुर क्षेत्र के सभी कोलियरियों से सैकड़ों की संख्या में श्रमिक भामस के झण्डा, बैनर के साथ एक जुलूस की सूरत में क्षेत्रीय कार्यालय पर उपस्थित हुये और धरना को आरंभ कराया । वे एक स्वर में प्रबंधन के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे थे ..
NEWS ANP के लिए धनबाद के बाघमारा से ब्यूरो रिपोर्ट..

