मानवता की मिसाल: विधायक राज सिन्हा ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल…

मानवता की मिसाल: विधायक राज सिन्हा ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल…

धनबाद(DHANBAD): झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने रविवार रात में धनबाद स्टेशन के समीप अन्नपूर्णा रसोई सेवा समिति द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए। अन्नपूर्णा रसोई सेवा समिति लंबे समय से गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को प्रतिदिन निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराकर समाज में सेवा और समर्पण की मिसाल पेश कर रही है।

और इस भीषण ठंड को देखते हुए विधायक राज सिन्हा ने मानवता के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए बड़ी संख्या में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि ठंड के इस कठिन समय में गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करना केवल सरकार ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक और सामाजिक दायित्व है। ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग मौजूद रहे। सभी ने इस सराहनीय पहल के लिए विधायक राज सिन्हा और अन्नपूर्णा रसोई सेवा समिति के प्रति आभार प्रकट किया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *