कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की जोरों से तैयारी, ठंड और कोहरे के बीच फुल ड्रेस रिहर्सल का देखे विडियो …

26 जनवरी 2024 को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस की तैयारी एक महीने पहले ही शुरु हो जाती है। इस दिन कर्तव्य पथ पर भारत अपने शौर्य का प्रदर्शन करता है। जिसमें तीनों भारतीय सेना और राज्यों की झाकियां निकलती हैं। कर्तव्य पथ पर शनिवार की सुबह भी सेना के जवानों ने परेड की रिहर्सल की। 

देश के इतिहास में पहली बार आर्म्ड फोर्सज मेडिकल सर्विसेज (AFMS) की महिला टुकड़ी गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड करेंगी. जिसकी कई दिनों से रिहर्सल चल रही,भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेवा से भी एक-एक टुकड़ी इस परेड का हिस्सा होंगी.

75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पहली बार भारतीय सेना में नर्सिंग अधिकारी के पद पर तैनात महिलाएं कर्तव्य पथ पर परेड करती नजर आएंगी. परेड में तीनों सेनाओं में से कुल 144 महिला अधिकारी, सैनिक और अग्निवीर सैनिक भी हिस्सा लेंगी. जो भारतीय सेनाओं में नारी शक्ति के बढ़ते वर्चस्व का प्रदर्शन करेंगी ..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *