नगर निगम की जमीन पर अवैध पार्किंग, फूड मेला संचालक पर जुर्माना…

नगर निगम की जमीन पर अवैध पार्किंग, फूड मेला संचालक पर जुर्माना…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में आयोजित फूड मेले के संचालक पर नगर निगम ने अवैध पार्किंग शुल्क वसूली के आरोप में ₹25,000 का जुर्माना लगाया है। नगर निगम की ओर से मेले के आयोजन की अनुमति केवल फूड स्टॉल्स के लिए दी गई थी, पार्किंग संचालन के लिए नहीं। इसके बावजूद संचालक द्वारा पार्किंग शुल्क वसूले जाने की शिकायत मिलने पर नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया। उन्होंने अवैध वसूली तत्काल बंद करने और अब तक की गई वसूली का पूरा विवरण नगर निगम को सौंपने का निर्देश दिया है।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, यह नगर निगम की संपत्ति है और यहां पार्किंग शुल्क लागू करने की योजना निगम स्वयं बना रहा था, ऐसे में निजी तौर पर वसूली नियमों का उल्लंघन है।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *