धनबाद(DHANBAD):आज दिनांक 27.12.2025 को भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर की धनबाद विधानसभा स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक श्री राज सिंह जी के जगजीवन नगर स्थित आवासीय कार्यालय में जिला महानगर अध्यक्ष श्री सरवन राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक का मुख्य विषय आगामी 30 दिसंबर 2025 को जगजीवन नगर मैदान में आयोजित होने वाले अटल स्मृति दिवस सह सुशासन दिवस सम्मेलन के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर रहा। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के बंटवारे, जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ता सहभागिता एवं आयोजन को सफल बनाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अटल स्मृति दिवस सुशासन सम्मेलन की मुख्य वक्ता एवं अतिथि भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपुर्णा देवी जी होंगी।
इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचार, सिद्धांत और सुशासन की परंपरा आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं। अटल स्मृति दिवस एवं सुशासन दिवस सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरे समर्पण भाव से जुटने का आह्वान किया.
साथ ही आगामी 28/12/2025 रविवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात सभी मंडलों में निश्चित रूप से सभी बूथों एवं शक्ति केंद्रों में सुनने का निर्णय हुआ।
विधायक सिन्हा ने जनवरी में धनबाद विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता समागम सम्मान सहभोज समारोह आयोजित करने की घोषणा की, जिसमें धनबाद विधानसभा के सभी बूथ कमेटी के सदस्यों को सम्मानित करने की योजना बनी।
जिला अध्यक्ष सरवन राय ने कहा कि आगामी 30 दिसंबर को जगजीवन नगर मैदान में आयोजित होने वाला अटल स्मृति दिवस सा सुशासन दिवस सम्मेलन पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है या आयोजन भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धा अटल बिहारी वाजपेई जी के विचारों सिद्धांतों और सुशासन की परंपरा को जनता तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा उन्होंने पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा अनुशासन और समर्पण भाव से इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने में जुटने को कहा।
आज के बैठक का संचालन जिला महामंत्री मानस प्रसून ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र हांसदा ने किया।
आज के बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा ,जिला मंत्री रीता यादव ,सत्येंद्र मिश्रा, मुखिया रमेश सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद कुमार अंकेश राज ,मंडल अध्यक्ष गौतम चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विभा रानी सिंह , भाजयुमो अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ,ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम रंजन, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल सिन्हा ,मंडल अध्यक्ष सरायढेला बसंती सिंह, सदर मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता ,केंदुआ मंडल अध्यक्ष रंजय सिंह ,बैंक मोड़ मंडल अध्यक्ष सनी रवानी, मनईटांड मंडल अध्यक्ष इंद्र भूषण कुशवाहा, बरटांड़ मंडल अध्यक्ष हुलास दास, सुमन सिंह, सत्येंद्र ओझा ,श्रीनिवास सिंह, शिल्पी घोष, गीता सिंह,राजेश गुप्ता ,अमरजीत कुमार, किरण सिंह,पूर्व जिला महामंत्री रवि सिन्हा ,दिलीप सिंह ,सतीश रजक ,मौसम सिंह, सपन कश्यप , इंद्रकांत झा ,सदानंद बरनवाल ,राजू मालाकार ,दीपक सिंह, अप्पू सिंह ,राणा सिंह, पप्पू गुप्ता, बंटी बरनवाल ,उमेश सिंह, सरोज शुक्ला ,जीराखन सिंह ,शीशम राउत,विजय सैनी ,पूर्व मुखिया दिलीप सिंह चौधरी , बालमुकुंद राम ,विष्णु सिंह, विकास मिश्रा, अखिलेश झा, सखी चंद महतो ,निर्मल प्रधान ,जितेंद्र चंद्रवंशी ,राजीव राय भट्ट, विकास सिंह, भागीरथ दास, मोहन मास्टर, नीरज सिंह टूना सिंह, रिंकू सिन्हा, राजीव रंजन ,श्यामल दा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग और सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
बैठक में जिला महानगर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

