बांग्लादेश के विरोध में निकाला गया जन आक्रोश रैली…

बांग्लादेश के विरोध में निकाला गया जन आक्रोश रैली…

निरसा(NIRSA):बांग्लादेश में हिंदू समाज के लोगों के साथ लगातार अत्याचार और हत्याएं हो रही है जिसको लेकर कुमारधुबी के एगारकुण्ड मोड़ से चिरकुंडा शहीद चौक तक करणी सेना, बजरंग दल और सनातन समाज के बैनर तले जन आक्रोश रैली निकाली गई। जिसमे सैकड़ो की संख्या में सनातनियों ने भाग लिया। हाथों में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूसुफ का पुतला लिए बांग्लादेश मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। जन आक्रोश रैली चिरकुंडा शहीद चौक पहुंचते ही युवाओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूसुफ का पुतला दहन किया और बांग्लादेश के खिलाफ विरोध जताया। करणी सेवा के राष्ट्रीय मंत्री अमन सिंह ने बताया कि बांग्लादेश में सनातनियों के साथ अत्याचार शोषण किया जा रहा है लगातार वहां पर सनातनियों की हत्या की जा रही है। जिसे हम सभी सनातनी बर्दास्त नही करेंगे इसके साथ ही लोगों में आक्रोश है । भारत के प्रधानमंत्री बांग्लादेश में रह रहे सनातनियों की रक्षा करें नहीं तो उसे सुरक्षित तरीका से भारत लाया जाए। समय रहते अगर ऐसा नहीं किया गया तो आने वाले समय पर हम सभी सनातनियों बांग्लादेश के बॉर्डर पर जाकर बांग्लादेश को इसका जवाब देने का काम करेंगे।

NEWSANP के लिए निरसा से मनोज सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *