हेमंत सरकार में रोजगार की बहार…

हेमंत सरकार में रोजगार की बहार…

विगत छः माह में धनबाद के आंगनबाड़ी केंद्रों में 121 महिलाओं को मिला रोजगार

धनबाद(DHANBAD): मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी के कुशल नेतृत्व तथा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की पहल पर धनबाद जिला में विगत छः महीने में जिला समाज कल्याण शाखा द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर आम सभा के माध्यम से 107 सहायिका व 14 सेविकाओं के पद पर बहाली प्रक्रिया पूर्ण कर स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कर कुल 121 को नियुक्ति दी गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि विगत छः माह में धनबाद सदर में 8 सेविकाओं तथा 9 सहायिका, झरिया में 1 सेविका तथा 5 सहायिका, तोपचांची में 1 सेविका तथा 12 सहायिका, बाघमारा में 2 सेविका तथा 16 सहायिका, निरसा में 2 सेविका तथा 33 सहायिका, गोविंदपुर में 13 सहायिका, टुंडी में 4 सहायिका, बलियापुर में 15 सहायिका को नियुक्ति पत्र वितरण किया जा चुका है। साथ हीं रिक्त पदों पर भी नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *