वीर बाल दिवस पर धनबाद में शोभा यात्रा, विधायक राज सिन्हा ने वीर साहिबजादों को किया नमन…

वीर बाल दिवस पर धनबाद में शोभा यात्रा, विधायक राज सिन्हा ने वीर साहिबजादों को किया नमन…

धनबाद(DHANBAD):वीर दिवस के पावन अवसर पर झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने जोड़ाफाटक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से आयोजित भव्य शोभा यात्रा में सम्मिलित होकर वीर बालकों की शहादत को नमन किया।

इस अवसर पर विधायक श्री सिन्हा ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतेह सिंह जी की अद्वितीय वीरता, अटूट साहस और अमर बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन और बलिदान राष्ट्र, धर्म और मानवता की रक्षा के लिए प्रेरणास्रोत है। इतनी अल्पायु में अत्याचार के सामने झुकने से इनकार कर उन्होंने सत्य, साहस और आत्मसम्मान का जो उदाहरण प्रस्तुत किया, वह सदैव आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देता रहेगा।

राज सिन्हा ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें अपने सांस्कृतिक मूल्यों, धर्म की रक्षा और देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश देता है। उन्होंने युवाओं से वीर साहिबजादों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सिख समाज के गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे मार्ग में “जो बोले सो निहाल, सत अकाल” के जयकारों से वातावरण श्रद्धा और उत्साह से परिपूर्ण रहा।
प्रीतपाल सिंह आजमानी, राजा राजपाल सिंह सहित सैकड़ों लोग थे.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *