अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म शताब्दी वर्ष पर भाजपा कार्यालयों में श्रद्धापूर्वक जयंती समारोह आयोजित…

अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म शताब्दी वर्ष पर भाजपा कार्यालयों में श्रद्धापूर्वक जयंती समारोह आयोजित…

धनबाद(DHANBAD):भारतीय जनता पार्टी जिला महानगर कार्यालय में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए गए एवं उनकी जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनबाद विधायक राज सिन्हा जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने अटल जी के राष्ट्रनिर्माण में अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए कार्यकर्ताओं से उनके बताए सुशासन, राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

भारतीय जनता पार्टी बरटांड मंडल के तत्वाधान में कंबाइंड बिल्डिंग परिसर में भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती मनाई गई।उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई वक्ताओं उनके जीवन पे प्रकाश डाला। मुख्य रूप से जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, रीता यादव, हुल्लास दास, अमरजीत कुमार, राणा सिंह, अजयकांत सिन्हा, मनोज रिंकू सिन्हा,सरोज शुक्ला, अजीत पोद्दार सहित कई अन्य थे।
कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *