मनमोहनी अंदाज में सजी मैथन डैम पर फूलों की बगिया…

मनमोहनी अंदाज में सजी मैथन डैम पर फूलों की बगिया…

मिलेनियम पार्क भी सैलानियों के लिए तैयार, 25 दिसंबर को होगा उद्घाटन

निरसा(NIRSA):क्रिसमस एवं नए साल पर सैलानियों को लुभाने के लिए मैथन डैम स्थित फूल बागान मनमोहनी अंदाज में सज धज कर तैयार हो गया है। और यहां पर रंग-बिरंगे विभिन्न प्रजातियों के फूल अपने अनुपम बहुरंगी छटा से सैलानियों को आकर्षित करने को तैयार हैं।
वही मैथन डैम के समीप स्थित डीवीसी का मिलेनियम पार्क भी सज धज कर तैयार हो गया है पार्क में बनाए गए कलाकृतियों को रंग रोगन कर जीवंत रूप दे दिया गया है। जिसे सैलानी बरबस ही पार्क की ओर खिंचे चले आते हैं। डीवीसी से प्राप्त सूचना के मुताबिक 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन मैथन के परियोजना प्रधान सुमन प्रसाद सिंह मिलेनियम पार्क एवं फूल बागान का उद्घाटन करेंगे।

NEWSANP के लिए मनोज सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *