झारखंड के मंत्री इरफ़ान अंसारी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर बर्बर हमलें व मॉबलिंचिंग का मुद्दा उठाया.. PM मोदी से किया आग्रह “ऐसे अराजक देश को अदानी पॉवर की बिजली सप्लाई क्यों ना बंद हो.”…

झारखंड के मंत्री इरफ़ान अंसारी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर बर्बर हमलें व मॉबलिंचिंग का मुद्दा उठाया.. PM मोदी से किया आग्रह “ऐसे अराजक देश को अदानी पॉवर की बिजली सप्लाई क्यों ना बंद हो.”…

रांची(JHARKHAND): बांग्लादेश में जिस प्रकार हमारे अल्पसंख्यक हिंदू भाइयों और बहनों के साथ अमानवीय, बर्बर और हिंसक व्यवहार किया जा रहा है, वह अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है। उन्हें मारा जा रहा है, पीटा जा रहा है, डराया जा रहा है—इस तरह की घटनाएँ किसी भी सभ्य समाज के लिए कलंक हैं।
हिंसा और क्रूरता का किसी भी देश, किसी भी धर्म और किसी भी व्यवस्था में कोई स्थान नहीं हो सकता। मोब लिंचिंग जैसी घटनाएँ मानवता को झकझोर देने वाली हैं। व्यक्तिगत रूप से यह घटना मुझे अंदर तक व्यथित और आहत कर गई है।

मैं भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से आग्रह करता हूँ कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा को अत्यंत गंभीरता से लें। भारत एक सशक्त राष्ट्र है और आपको विश्व एक मजबूत, निर्णायक और संवेदनशील नेतृत्व के रूप में देखता है।
भारत को चाहिए कि अदानी पावर को सख्त निर्देश दिया जाय कि बांग्लादेश का बिजली बंद करें ।वह कूटनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय मंचों के माध्यम से बांग्लादेश पर दबाव बनाए, ताकि वहां अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। बिजली, व्यापार और अन्य सहयोगों की समीक्षा कर यह स्पष्ट संदेश दिया जाए कि मानवाधिकारों के साथ कोई समझौता नहीं हो सकता।
इतिहास गवाह है कि जब श्रीलंका में तमिलों पर अत्याचार हुआ, तब पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने हस्तक्षेप कर हालात को संभालने का प्रयास किया। उसी तरह आज भारत को नैतिक नेतृत्व दिखाने की आवश्यकता है।
मैं प्रधानमंत्री जी से विनम्र लेकिन दृढ़ आग्रह करता हूँ कि
बांग्लादेश में हो रही हिंसा को तत्काल रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएँ,
अल्पसंख्यक हिंदुओं की जान, सम्मान और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए,
और भारत अपनी भूमिका एक जिम्मेदार, मानवीय और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में निभाए।
यह सिर्फ राजनीति का विषय नहीं है—
यह मानवता का सवाल है, आस्था का सवाल है और हमारे अपने भाइयों-बहनों की सुरक्षा का सवाल है। मैं इस घटना से काफी मर्माहत हूँ।
Indian National Congress – Jharkhand Hemant Soren K.C. Venugopal Rahul Gandhi Indian National Congress Keshav Mahto Prasad Sirivella Rajesh Kachhap BJP Jharkhand All India Mahila Congress Rajesh Ranjan Dhiraj Prasad Sahu Imran Pratapgarhi Bhanu Pratap Shahi Radha Krishana Kishore Subodh Kant Sahai Dipika Pandey Singh Pradeep Yadav Followup Jharkhand Purnima Niraj Singh.

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *