पंचेत डीवीसी के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ भाजपा नेता जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण हुए एकजुट…

पंचेत डीवीसी के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ भाजपा नेता जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण हुए एकजुट…

निरसा(NIRSA): डीवीसी पंचेत प्रबंधक के विरोध में ग्रामीणों ने भाजपा नेता जय प्रकाश सिंह ने नेतृत्व में पंचेत एमएच टाइप काली मंदिर परिसर में बैठक कर आंदोलन की चेतावनी दी है। दरअसल डीवीसी पंचेत के अधिकारियों के निर्देश पर संवेदक द्वारा क्षेत्र के निवासियों को घर खाली करने को कहा जा रहा है वही कुछ घरो में संवेदक द्वारा जबरन ताला बंदी कर दिया गया। जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए। जिसके बाद बैठक कर प्रबंधक के खिलाफ लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश सिंह ने कहा कि धनबाद के युवा सांसद ढुल्लू महतो का सख्त निर्देश है कि किसी भी हाल में लोगो से उनका घर नही छीना जाएगा। बैठक के बाद पंचेत बाजार तक लोगो ने पद यात्रा कर जुलूस निकाला जिसमे भारी संख्या में महिला व पुरुष शामिल रहे। सांसद ढुल्लू महतो जिंदाबाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। वही नेता जयप्रकाश सिंह ने कहा कि डीवीसी के भ्रष्ट अधिकारियों ने यहां के निवासियों को परेशान करने का काम कर रही है । दिल्ली से संवेदक के नाम पर गुंडे बुलाकर क्षेत्र के लोगो का घर जबरन खाली किया जा रहा है साथ ही कई लोगो के घर में तालाबंदी कर दी गई है। इसका हम सभी विरोध जताते हैं और इसके लिए और इन सभी बातों को माननीय सांसद ढुलू महतो के समक्ष रखा जाएगा ।लोग हस्ताक्षर युक्त एक अभियान चलाकर सैकड़ो की संख्या में सांसद से मुलाकात करेंगे और इस समस्या का समाधान करने का आग्रह किया जाएगा। वही गुस्साए लोगों ने संवेदक द्वारा शांति देवी के घर का तालाबंदी कर दिया गया था जिसे तोड़कर शांति देवी को घर के अंदर प्रवेश कराया गया। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी है और सांसद ढुल्लू महतो को प्रति उम्मीद का किरण जगा है।

NEWSANP के लिए मनोज सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *