धनबाद(DHANBAD): चार पहिया वाहनों के किराया में बढ़ोतरी को लेकर धनबाद के बरमसिया में आज वाहन मालिकों की बैठक हुई, जिसमें किराए में बढ़ोतरी की मांग पर चर्चा करते हुए एक राय बनाई गई. कविन्द्र कुमार राय ने बताया कि प्रत्येक साल वाहनों के कीमतों में वृद्धि हो रही है परन्तु इसके वनीसप्त वाहनों के किराया में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही है. वाहन चालकों की जीविका उपार्जन वाहनों के चलने से होती है.ऐसे में अब वाहनों के किराये में वृद्धि को हर हाल में लागू कराएंगे.अलग अलग कैटेगरी के वाहनों पर किराये में अलग अलग दर से बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है जिसे 1 जनवरी 2026 से लागू कराने पर वाहन मालिकों ने जोर दिया है.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

