सिंदरी विधायक चन्द्र देव महतो ने मनोहर टांड़ हिरक रोड़ स्थित मां शीतला मंदिर में पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद…

सिंदरी विधायक चन्द्र देव महतो ने मनोहर टांड़ हिरक रोड़ स्थित मां शीतला मंदिर में पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद…

धनबाद(SINDRI):सिंदरी विधानसभा में सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने मनोहरटांड के हिरक रोड में माँ शीतला मंदिर में जा कर माँ का आशीर्वाद लिया, उसके बाद वहाँ के पंडित दीपकजी ने माँ के समक्ष सिंदरी विधायक को विधिवत पूजा करवा कर माँ की चुनरी प्रदान की। उसके बाद हिरक रोड में न्यू विरसा मुंडा बस्ती का शीलापट का उद्घाटन सिंदरी विधायक ने किया एवं इस खुशी में सबों को लड्डू भी खिलाया गया। भाकपा माले के सिंदरी नगर सचिव राजीव मुखर्जी ने बताया कि यहाँ पर टासरा के पूर्व के विस्थापितों के भी बसाने की प्रक्रिया की जाएगी। उसके बाद वहाँ के स्थानियों ने हिरक रोड के पास बच्चों के खेलने का मैदान, सामुदायिक भवन, स्ट्रीट लाइट एवं रोड की मरम्मत की गुजारिश की। वही रेलवे ऊपर लाइन के नीचे पुल एवं कलवर्ट बनाने की मंशा जाहिर की।

वही विधायक महतो के प्रयास से छाताबाद नीचे तालाब का जीर्णोद्धार सह सौंदर्यीकरण को लघु सिचाई विभाग से अनुशंसा करवा दिया गया है।
मौके पर नगर सचिव राजीव मुखर्जी, जेएमएम के नगर अध्यक्ष परुशराम सिंह, विमल रवानी, मुखिया राजा राम रजक, सुदर्शन मुंडा, दीवास बेहरा, गोपाल महतो, काली ठाकुर, सुभाष हांसदा, नाजु सिंह, जगदीश हंसदा, मंगल हरो, बाबू लाल अग्रवाल, अमित सिंह, राजू सिंह, मंगल महतो, राजेश मुखर्जी, सिनोद महतो सहित सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *