डोमगढ़ बचाओ मोर्चा ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना…

डोमगढ़ बचाओ मोर्चा ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना…

धनबाद(SINDRI):सिंदरी डोमगढ़ में टासरा परियोजना के ओबी डंप को लेकर प्रस्तावित योजना के विरोध में डोमगढ़ बचाओ मोर्चा ने रविवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस योजना से डोमगढ़ के एफसीआई आवासों व कच्चे घरों में रह रहे करीब 3000 परिवारों पर विस्थापन का खतरा मंडरा रहा है, जिससे क्षेत्र का लगभग 70 वर्षों का अस्तित्व समाप्त होने की आशंका जताई जा रही है।
मोर्चा के बैनर तले डोमगढ़ बाजार में धरने की शुरुआत महिलाओं ने की। धरना दे रहीं गंगा देवी व सीमा मंडल ने कहा कि डोमगढ़वासी किसी भी कीमत पर अपना घर नहीं छोड़ेंगे और यहीं पुनर्वास की मांग पर अड़े रहेंगे।
धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं शामिल रहीं।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *