धनबाद में जिला स्तरीय राजपूत मिलन समारोह आयोजित, बेंगलुरु से पहुंचे संगठन प्रमुख अनिल सिंह सिकरवार…

धनबाद में जिला स्तरीय राजपूत मिलन समारोह आयोजित, बेंगलुरु से पहुंचे संगठन प्रमुख अनिल सिंह सिकरवार…

धनबाद(DHANBAD): हिरापुर स्थित विवाह भवन में भारतीय राजपूताना सेवा संगठन के तत्वावधान में रविवार को जिला स्तरीय राजपूत मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया और समारोह में समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती तथा सामाजिक दायित्वों पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर बेंगलुरु से संगठन के प्रमुख अनिल सिंह सिकरवार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जिले के सभी राजपूत संगठनों को एक साझा मंच प्रदान करते हैं, जिससे आपसी संवाद, सहयोग और सामाजिक चेतना को सशक्त किया जा सके। सिकरवार ने युवाओं से अपील की कि वे संगठित होकर समाज के सकारात्मक विकास में योगदान दें।
समारोह में धनबाद जिले के विभिन्न राजपूत संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में सामाजिक एकजुटता, शिक्षा, संस्कृति और समाजसेवा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
हालांकि, मंच से जिले के सिंह मेंशन धनबाद के राजपूत समाज के भीष्म पितामह और लोकसभा के पूर्व सदस्य पशुपति नाथ सिंह ने दूरी बनाए रखी।
आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन आयोजित कर समाज को संगठित और सशक्त बनाने का प्रयास जारी रहेगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *