निरसा(NIRSA): चिरकुंडा जून कुंदर स्थित मंगल मूर्ति धाम द्वारा मंगल मूर्ति तीर्थ योजना को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित की गई । धाम के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार अटल ने कहा कि मंगल मूर्ति धाम के द्वारा पिछले कई वर्षों से बड़े-बड़े यज्ञ और कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस बार मंगल मूर्ति धाम द्वारा मंगल मूर्ति तीर्थ योजना शुरुआत करने जा रही है। जिसमे आगामी 21 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 तक मंगल मूर्ति धाम से अयोध्या जी, विंध्यवासिनी मंदिर, गंगा आरती एवं काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन हेतु यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जो मंगल मूर्ति धाम मंदिर से ही बस खुलेगी । जिसमें महिला पुरुष व बच्चे भी इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं। बताया गया की यात्रा का उद्देश्य है कि हमारे सनातन धर्म में तीर्थ का एक बहुत बड़ा महत्वपूर्ण स्थान रखा गया जो परमात्मा से मिलने का माध्यम है साथ ही तीर्थ से ही परमात्मा से मिल सकते हैं और सामाजिक सौहार्द्र भी बना रहता है। एक साथ सभी लोग तीर्थ यात्रा के माध्यम से सनातन धर्म को जान सकेंगे। साथ ही कहा गया कि इस यात्रा में सभी लोग शामिल हो सकेंगे जिसके एक सामान्य शुल्क रखा गया है जिसे मंगल मूर्ति धाम मंदिर में भुगतान किया जाएगा। इस शुल्क में यात्रा,भोजन के साथ रहने की व्यवस्था की जाएगी। खास कर वैसे लोग जो चलने में असमर्थ है मंदिर धाम के सदस्यों ने भी उसके लिए व्यवस्था किया है।
NEWSANP के लिए मनोज सिंह की रिपोर्ट

