धनबाद(DHANBAD): डुमरी विधायक जयराम महतो वर्ष 2015 के रोड जाम केस मामले में सोमवार को धनबाद व्यवहार न्यायालय में हाजिर हुए.. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा बढ़ती लोकप्रियता के कारण ही क्ई मामलो में उन पर मुकदमा करवाया गया है । माननीय न्यायालय के सम्मान में अपना पक्ष रखने पहुंचे हैं वहीं केन्दुआडीह गैस रिसाव पर उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की प्रक्रिया नहीं फैसला होना चाहिए अब क्या लोगों के गंभीर बीमार या मौत होने पर जागेगी सरकार..?
विस्थापितो को जल्द से सुरक्षित जगह पर स्विफ्ट करना चाहिए उन्होंने कहा की जिस तरह देश की खनीज सम्पदा बतला कर जमीन अधिग्रहण कर कंपनियों द्वारा कोयला निकाला जाता है उसका फायदा देश हित से ज्यादा माफिया को पहुंचाया जा रहा है, सरकार को इसपर गंभीरता दिखाने की आवश्यकता है ।और जहां के सांसद पर ही आय से अधीक संपत्ति को लेकर जांच की मांग की जा रही हो तो उनकी सुनेगा कौन..
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

