निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में सैकड़ों लोगों की जांच, विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध…

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में सैकड़ों लोगों की जांच, विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध…

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा एकादशी के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया शिविर

झरिया(JHARIA):मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा आसर्फी हॉस्पिटल, धनबाद एवं श्री श्याम प्रभु ट्रस्ट के सहयोग से एकादशी के पावन अवसर पर श्री श्याम मंदिर, झरिया परिसर में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच कराकर लाभ उठाया।

शिविर में आसर्फी हॉस्पिटल की अनुभवी चिकित्सक टीम द्वारा सेवाएँ प्रदान की गईं, जिनमें डॉ. जफर राशिद, शीला कुमारी, जुनिता कुमारी, नवीन कुमार, अफसर रज़ा एवं महेश जी शामिल रहे। चिकित्सकों ने सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ रक्तचाप, मधुमेह आदि की जांच कर मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा के पूर्व अध्यक्ष असीम अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, कार्यक्रम संयोजक निखिल खंडेलवाल, पूर्व अध्यक्ष विशाल पलसानिया, उपाध्यक्ष अमित जालान, दीपक अग्रवाल, चंदन पटवारी, मयंक केजरीवाल सहित मंच के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। श्री श्याम मंदिर समिति की ओर से संदीप कथूरिया एवं शिबू अग्रवाल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम संयोजक निखिल खंडेलवाल ने बताया कि शिविर के दौरान परामर्श के उपरांत जिन मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाने की आवश्यकता महसूस हुई, उनके लिए आसर्फी हॉस्पिटल, धनबाद में निःशुल्क ओपीडी कार्ड बनाए गए, जिससे वे अस्पताल जाकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से बिना किसी शुल्क के उपचार एवं परामर्श प्राप्त कर सकें।

इस अवसर पर धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के श्री राकेश हेलीवाल एवं श्री अनिल खेमका के साथ-साथ धर्मजीत सिंह (भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य) भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस जनहितकारी पहल की सराहना की।

शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना मारवाड़ी युवा मंच का प्रमुख उद्देश्य है। भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *