राजकमल स्कूल में धनबाद सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ…

राजकमल स्कूल में धनबाद सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ…

धनबाद(DHANBAD): राजकमल स्कूल में आज से धनबाद सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व सांसद पीएन सिंह ने किया। समारोह में सांसद ढुलू महतो भी मौजूद रहे।

खेल महोत्सव की शुरुआत जूडो प्रतियोगिता से हुई। यह महोत्सव 24 दिसंबर तक चिटाही में आयोजित रहेगा और इसमें क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, मैराथन दौड़, जूडो, शतरंज, बास्केटबॉल और तीरंदाजी जैसे खेल शामिल हैं।

सांसद ढुलू महतो ने कहा कि यह खेल महोत्सव बच्चों और युवाओं के लिए प्रतिभा दिखाने का मजबूत मंच है। उन्होंने कहा कि इस पहल से प्रतिभाओं को पहचान मिलेगी और खिलाड़ी अपने करियर में आगे बढ़ सकेंगे। उन्होंने सभी बच्चों और खिलाड़ियों से खेल महोत्सव में भाग लेने की अपील की।

लोकसभा शीतकालीन सत्र में उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर बात करते हुए सांसद ने कहा कि धनबाद की जनता के प्यार और आशीर्वाद पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे, जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे और धनबाद को विकास की दिशा में आगे बढ़ाएंगे

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *