नितीन नवीन के बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने दी बधाई…

नितीन नवीन के बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने दी बधाई…

धनबाद(DHANBAD):बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन जी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पे भाजपा धनबाद महानगर जिला में हर्ष का माहौल।
इस अवसर पर भाजपा धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि “ नितिन नवीन जी की नियुक्ति से संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी। उनका अनुभव एवं समर्पण पार्टी को जनसेवा और संगठन विस्तार के क्षेत्र में और अधिक सशक्त बनाएगा। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को इसके लिए साधुवाद प्रेषित किया।
भाजपा जिला महामंत्री मानस प्रसून, धनेश्वर महतो, एवं उपाध्यक्ष शेखर सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि नितिन नवीन जी एक कुशल संगठनकर्ता हैं। उनकी कार्यशैली से कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई प्रेरणा का संचार होगा।”
वहीं भाजपा जिला मंत्री एवं मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित ने कहा कि नितिन नवीन जी का नेतृत्व पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत करेगा। उनके मार्गदर्शन में भाजपा निरंतर जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी।” बधाई देने एवं इस मनोनयन से खुशी व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी, अजय निषाद, जिला मंत्री अभिमन्यु कुमार, रीता यादव, नरेंद्र त्रिवेदी, प्रियंका देवी, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल उचित महतो मनोज मालाकार, बालमुकुंद राम, संतोष सिंह, बच्चा गिरी, अजय दास , निर्मल प्रधान आदी है।
सभी नेताओं ने नितिन नवीन जी के सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *