मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक सोच विकसित करने पर दिया गया व्यावहारिक मार्गदर्शन
झरिया(JHARIA):मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा A Happy Initiative के सहयोग से “नकारात्मक विचारों और चिंता से मुक्ति — CBT के माध्यम से” विषय पर आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क ऑनलाइन सत्र 12 एवं 13 दिसंबर 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Zoom माध्यम से सायं 7:30 बजे से 9:00 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने सहभागिता की। सत्र का उद्देश्य वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रही चिंता, तनाव एवं नकारात्मक सोच से मुक्ति दिलाने हेतु व्यावहारिक और वैज्ञानिक मार्गदर्शन प्रदान करना था।
कार्यक्रम के दौरान कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी (CBT) की प्रमाणित तकनीकों के माध्यम से विशेषज्ञों ने बताया कि किस प्रकार नकारात्मक विचारों के पैटर्न को पहचाना जाए, उन्हें नियंत्रित कर सकारात्मक सोच में परिवर्तित किया जाए तथा दैनिक जीवन में मानसिक संतुलन और भावनात्मक स्थिरता बनाए रखी जाए। सत्र में सरल उदाहरणों, अभ्यासों एवं संवाद के माध्यम से प्रतिभागियों को दीर्घकालीन मानसिक शांति और आत्मविश्वास विकसित करने के प्रभावी उपाय बताए गए।
प्रतिभागियों ने सत्र को अत्यंत उपयोगी एवं जीवनोपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें अपने विचारों को समझने और तनाव से बेहतर ढंग से निपटने की दिशा मिली है।
कार्यक्रम के समापन पर संयोजक श्री गौतम अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों, वक्ताओं एवं A Happy Initiative का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आज समाज की आवश्यकता है और मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा भविष्य में भी ऐसे सार्थक एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

