
धनबाद(DHANBAD): केंदुआडीह मे लगातार 13 दिन से जहरीली गैस रिसाव को लेकर आज कोयलाचल बचाओ शंघर्ष समिति ने BCCL प्रबंधक के खिलाफ मशाल जूलूश निकाला जमकर नारेबाज़ी कर विरोध प्रकट किया. जूलूस मे हजारों की संख्या मे ग्रामीणों ने हाथो मे मशाल व तख्तीया लेकर जूलूस मे आगे बढ़ रहे थे.जुलूस केंदुआ थाना होते हुए गोधर करकेन्द तक भर्मण कर केंदुआ थाना के समीप समाप्त हुआ. ग्रामीणों ने कहा की जान देंगे मगर जमीन नही देंगे. प्रबंधक पहले गैस रिसाव को बंद करे..आज सुबह मे मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार व DGP तदास मिश्रा समेत राज्य के आला अधिकारी का दौरा कर स्थित का जायजा लेकर गये साथ मे कहा की यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री को दिया जाएगा. जो भी समस्या है उसका समाधान मिलजूल कर निकाला जायेगा.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

