धनबाद(DHANBAD): विद्यार्थी जीवन की यादें साझा करने के लिए पूर्ववर्ती छात्रों का विद्यालय में GET TOGETHER हुआ। इस दौरान उन्होंने अपने पुराने दिनों की कहानियाँ साझा की और वर्तमान छात्रों को प्रेरित किया। विद्यालय परिवार के सदस्यों ने इन पूर्ववर्ती छात्रों का भी जोरदार स्वागत किया
पूर्ववर्ती छात्रों ने अपने छात्र जीवन के अनुभव, संघर्ष और सफलता की कहानियाँ साझा कीं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में प्राप्त संस्कार, अनुशासन और शिक्षकों का मार्गदर्शन उनके जीवन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ। वर्तमान छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस संवाद से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति दृढ़ता का संचार हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर का भ्रमण किया ताकि 1975 बैच के छात्र-छात्राएं आज अपने देश और विदेश के विभिन्न कोनों में नौकरियां और व्यवसाय कर रहे हैं यह विद्यालय की ही देन है जो यहां से शिक्षा प्राप्त कर अपने संस्कारों को और रीति रिवाज को नहीं भूले हैं..
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट..

