पश्चिम बंगाल के आसनसोल मे एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष के ऊपर फेकें गए अंडे और पत्थर सभा के दौरान हुई घटना…

पश्चिम बंगाल के आसनसोल मे एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष के ऊपर फेकें गए अंडे और पत्थर सभा के दौरान हुई घटना…

आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल के नॉर्थ विधानसभा स्थित झींझरी मोहल्ला इलाके मे आयोजित एआईएमआईएम की चल रही एक सभा के दौरान एआईएमआईएम के पश्चिम बर्दवान जिलाध्यक्ष दानिश अजीज के ऊपर सभा मे मौजूद कुछ लोगों ने एक के बाद एक कई अंडो की बरसात कर दी साथ मे पत्थर भी फेंके, हम बतातें चले की एआईएमआईएम मुर्शिदाबाद के बेलडांगा स्थित रेजिनगर मे तृणमूल के निष्काषित विधायक हुमायु कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद की रखी गई नीव के बाद से पश्चिम बंगाल मे होने वाली 2026 के विधानसभा चुनाव के दौरान हुमायु कबीर ने नई पार्टी बनाने की घोषणा की थी, साथ ही एआईएमआईएम के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने की भी बात कही थी, जिसको लेकर तैयारियां भी चल रही हैं, इन्ही तैयारियों के बिच एआईएमआईएम पूरी जोर सोर से बंगाल मे अपनी पार्टी की विस्तार को लेकर सभा कर रही है, साथ ही लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम भी कर रही है, ऐसी ही एक सभा पश्चिम बंगाल के आसनसोल स्थित नॉर्थ विधानसभा के झींझरी मोहल्ला मे हुई थी, जहाँ एआईएमआईएम की सभा चल रही थी, नॉर्थ विधानसभा तृणमूल के कब्जे मे है, जहाँ के विधायक राज्य के मंत्री मलय घटक हैं, ऐसे मे उनके विधानसभा इलाके मे एआईएमआईएम की आयोजित होने वाली सभा से पहले सभा स्थल पर किसी ने टोटो लगा दी थी, वह इस लिये की सभा नही हो सके बावजूद उसके सभा आयोजित की गई, लोग इधर -उधर खड़े होकर एआईएमआईएम नेताओं के भाषण सुनते रहे, इसी बिच अचानक से एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष दानिश अजीज के ऊपर अंडे और पत्थर फेंके गए, घटना के पीछे दानिश अजीज तृणमूल का हाँथ बताया है और यह कहा है की ऐसा कार्य करके वह एआईएमआईएम के बढ़ते कदम को रोक नही सकते एआईएमआईएम पश्चिम बंगाल के अवाम के हित मे काम करेगी और करती रहेगी.

NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *