धान अधिप्राप्ति केंद्रों के बीच 4जी ई-पोस मशीन का वितरण…

धान अधिप्राप्ति केंद्रों के बीच 4जी ई-पोस मशीन का वितरण…

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर आपूर्ति विभाग द्वारा शुक्रवार को समाहरणालय के सभागार में धान अधिप्राप्ति केंद्रों (पैक्स) के बीच 4जी ई-पोस मशीन का वितरण किया गया।

खारिज विपणन मौसम 2025-26 में धान अधिप्राप्ति योजना के अंतर्गत जिले के सभी 18 धान अधिप्राप्ति केंद्रों को यह मशीन दिया गया है। नई मशीन की गति अधिक होने के कारण धान अधिप्राप्ति की सभी प्रक्रिया में कम समय लगेगा और भुगतान भी शीघ्र होगा।

मौके पर आपूर्ति विभाग के श्री संदीप कुमार, श्री अमित कुमार तथा विजन टेक टेक्निकल के श्री पिंटू कुमार सहित पैक्स के प्रतिनिधि मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *