धनबाद(DHANBAD):धनबाद के गोविंदपुर स्थित राजविलास लग्जरी रिसोर्ट में आगामी 13 और 14 दिसंबर को भव्य पैमाने पर इमर्जिंग झारखंड बिजनेस कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। यह कॉन्क्लेव झारखंड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन और एल्यूर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम में आईआईटी (आईएसएम) धनबाद नॉलेज पार्टनर एवं डॉ० शालिनी गौतम माइनिंग सेशन के रूप में अहम भूमिका निभाएगी।
गुरुवार को यूनियन क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान झारखंड इंडस्ट्री एंड ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष अमितेश सहाय एवं महासचिव राजीव शर्मा ने मीडिया को संबोधित किया। दोनों ने बताया कि इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर गहन चर्चा और मंथन करना है।
उन्होंने कहा कि कॉन्क्लेव में विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण, शिक्षा एवं संस्कृति, स्वास्थ्य, उद्योग एवं व्यवसाय, तथा खनन क्षेत्र जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा। इन विषयों को इसलिए चुना गया है क्योंकि झारखंड की आर्थिक प्रगति और औद्योगिक विकास में इन क्षेत्रों का प्रत्यक्ष योगदान है।
अध्यक्ष अमितेश सहाय एवं महासचिव राजीव शर्मा ने बताया ने बताया कि इस कॉन्क्लेव से उद्योगपतियों, शिक्षाविदों, खनन क्षेत्र के विशेषज्ञों और सामाजिक संगठनों के बीच एक मजबूत संवाद स्थापित होगा, जिससे राज्य के औद्योगिक परिदृश्य को नई दिशा व गति मिलेगी। वहीं महासचिव राजीव शर्मा ने कहा कि यह आयोजन झारखंड को ‘इमर्जिंग इंडस्ट्रियल हब’ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
कार्यक्रम का उद्घाटन 13 दिसंबर को अपराह्न 3 बजे से शुरू होगा। इस सत्र में मुख्य अतिथि भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल , विशिष्ट अतिथि डॉ सुकुमार मिश्रा, निदेशक, IIT(ISM) , डायरेक्टर, DGMS, कन्वेनर डा शालिनी गौतम टेक्निकल सेशन होगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्योगपति, स्टार्टअप फाउंडर, सामाजिक संगठन , वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों का मानना है कि इस कॉन्क्लेव से राज्य में निवेश और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
दिनांक 14 दिसंबर को 10.30 बजे से सांय 6 बजे तक शिक्षा , महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य एवं उद्योग व्यवसाय पर चर्चा होगी।
प्रेस वार्ता में allure society की तरफ से देव जिंदल और राहुल नारंग उपस्थित हुए।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

