धनबाद(NIRSA): स्वर्गीय भक्तिपदों कोड़ा की स्मृति में मुस्कान एक प्रयास के सौजन्य से गुरुवार को निरसा के इसीएल बैजना कोलियरी 31 नम्बर सीबी ग्रुप में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत स्वर्गीय शक्तिपदों कोड की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। शिविर में स्वेता किन्नर, ललिता चौहान, मनोज सिंह एवं मंजीत सिंह ने कहा की मुस्कान एक प्रयास के द्वारा लगातार रक्तदान शिविर लगाकर रक्त संग्रह करने का कार्य किया जाता रहा है। उसी क्रम में हमलोगों ने आज निरसा के बैजना कोलियरी में शिबिर लगाकर रक्त संग्रह किया जा रहा है। ताकि जरूरतमंद को रक्त की वजह से जान न गवानी पड़े। रक्त हमेशा दान करना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ रहता है लोगो को रक्तदान अवश्य करनी चाहिए रक्तदान जीवन दान होता हैं इससे बड़ा कोई दान नहीं होता है ।
NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

