भाजपा MLA के काफिले का तृणमूल कर्मियों ने किया घेराव, विधायक ने सुरक्षा का ज्ञापन सौंपा…

भाजपा MLA के काफिले का तृणमूल कर्मियों ने किया घेराव, विधायक ने सुरक्षा का ज्ञापन सौंपा…

आसनसोल(ASANSOL): आसनसोल ,रानीगंज थाना क्षेत्र के नीमचा पुलिस फाड़ी अंतर्गत तिराट के चेलोद इलाके में भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल अपने जनसंपर्क अभियान “पाड़ाए दीदी भाई” के दौरान तृणमूल कर्मियों के प्रदर्शन का शिकार हुईं।

तृणमूल कर्मियों ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय ही विधायक इलाके में दिखाई देती हैं, और आम समय में उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। इस बीच भाजपा विधायक और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच तर्क-वितर्क और बहस भी हुई।

घटना के बाद भाजपा विधायक ने नीमचा पुलिस फाड़ी को सूचना दी, लेकिन पुलिस लगभग एक घंटे बाद ही मौके पर पहुंची। इसके बाद विधायक मुश्किल से सुरक्षित निकल पाईं। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ काली पहाड़ी स्थित राष्ट्रीय राज्य मार्ग जाम कर दिया।

विधायक ने आरोप लगाया कि हाल ही में बालू घाट पर अवैध बालू खनन के खिलाफ आवाज उठाने के कारण उनके काफिले को लगातार रोका जा रहा है। इसके चलते उन्होंने आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की मांग की है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने का आश्वासन मांगा है।

भाजपा के राज्य स्तरीय नेता कृष्णनेंदु मैखर्जी ने इस घटना की तीव्र निंदा की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उग्र आंदोलन करेगी जब तक आरोपियों और उनके समर्थकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती।

NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *