विधानसभा में धनबाद विधायक राज सिन्हा ने उठाया बड़ा मुद्दा…

विधानसभा में धनबाद विधायक राज सिन्हा ने उठाया बड़ा मुद्दा…

धनबाद(DHANBAD): झारखंड विधानसभा के सचेतक एवं धनबाद विधायक राज सिन्हा ने महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग से जुड़े अति महत्वपूर्ण मामलों को सदन में उठाया।

विधायक सिन्हा ने सवाल किया कि विभाग के अंतर्गत 52 परियोजनाओं में वर्ष 2005 से संविदा पर कार्यरत आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं का नियमितीकरण अब तक लंबित क्यों है।
उन्होंने कहा कि अन्य विभागों में वर्ष 2014 से कार्यरत संविदा कर्मियों का नियमितीकरण किया जा चुका है, लेकिन आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं के मामले में अब तक ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

विधायक राज सिन्हा ने यह भी उल्लेख किया कि इन 52 परियोजनाओं के संविदा आधारित पदों को 24 जनवरी 2024 को प्रशासी पदवर्ग द्वारा प्रत्यर्पित कर नियमित पदों में परिवर्तित किया जा चुका है।
फिर भी, फाइल मंत्रिपरिषद के अनुमोदन की प्रतीक्षा में लंबित है। उन्होंने सदन में सीधे प्रश्न रखा—
“जब पद नियमित किए जा चुके हैं, तो मंत्री परिषद की स्वीकृति अब तक क्यों नहीं मिली?”

विधायक ने मांग की कि सरकार इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करे, ताकि 2005 से सेवा दे रहीं आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं को न्याय मिल सके।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *