धनबाद(DHANBAD): हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 दिसंबर बुधवार को मागाराम स्मृति समिति द्वारा कॉम मागाराम मल्लिक जी की 13वीं पुण्यतिथि मल्लिक टोला के मागाराम परिसर में मनाया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सिंदरी के पूर्व विधायक कॉम आनंद महतो उपस्थित हुए।कॉम महतो ने कॉम माग़ाराम के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया एवं सैकड़ों की संख्या में मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉम मागाराम का संघर्ष और त्याग हमें आज भी प्रेरणा देती है। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर हर सामाजिक काम में भागीदारी लेना चाहिए।कार्यक्रम के मंच से सिंदरी के पुराने जुझारू नेता स्व कॉम बिमल चटर्जी की भी इसी परिसर में आदमकद प्रतिमा लगाने की घोषणा की गई।कॉम सुरेश प्रसाद ने कहा कि कॉम बिमल चटर्जी मासस के संस्थापक सदस्य थे एवं झारखंड अलग आंदोलन में उनकी अहम भूमिका थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉम छोटन चटर्जी ने कहा हर वर्ष हम सभी लाल झंडा के साथी एवं ग्रामीण कॉम मागाराम के पुण्यतिथि के अवसर में आमसभा आयोजित की जाती है एवं उनके संघर्ष से प्रेरणा लेते है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉम छोटन चटर्जी ने किया वहीं संचालन कॉम बैद्यनाथ रजवार के द्वारा किया गया।इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य कॉम सुरेश प्रसाद,जीतू सिंह,परशुराम सिंह,अशोक महतो,दशरथ ठाकुर,राजू पांडे,मंगल महतो,राम मल्लिक,संजय मल्लिक,काशीनाथ मल्लिक,मिथुन मंडल,पिंटू मल्लिक, मिठू चटर्जी,धनंजय रजवार,प्रकाश पॉल,बालिका मल्लिक,काजोल मल्लिक,दीपाली मल्लिक आदि उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

