
निरसा(NIRSA): मैथन केसरकूलर और लुआडीह के डीवीसी विस्थापित लोगों के भूमि हीन के विषय में धनबाद विधायक राज सिन्हा विधानसभा सत्र में मुद्दे को विस्तार से बताया। विधायक ने भूमिहीन लोगों को स्वामित्व अधिकार तुरंत हस्तांतरित करने की मांग की है। उन्होंने नई भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन नीति 2013 के तहत लाभ दिए जाने की भी जोरदार अपील की है। जिसके बाद विस्थापितों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है उन्हें उम्मीद जगा की अब उनके समस्या का समाधान हों जायेगा। भाजपा नेता अमर साव ने बताया कि
विस्थापितों को भूमि के बदले भूमि का मुआवजा अबतक नही मिला था।
झारखंड सरकार के भु-राजस्व मंत्री ने विधानसभा के समक्ष आश्वासन दिया कि विधायक राज सिन्हा द्वारा किए गए मांगों को शीघ्रता से पुरा किया जाएगा।
धनबाद के उपायुक्त के साथ उच्चस्तरीय बैठक की जाएगी। दामोदर घाटी विस्थापित एवं स्थानीय समन्वय समिति की तरफ से विधायक राज सिन्हा को बधाई दिया है।
NEWSANP के लिए निरसा से मनोज सिंह की रिपोर्ट

