कुमारधुबी रेलवे स्टेशन परिसर में भाजपाईयों ने हम होंगे कामयाब के तहत किया कार्यक्रम,दुर्ग्यामी ट्रेनों का ठहराव का दिया संकेत…

कुमारधुबी रेलवे स्टेशन परिसर में भाजपाईयों ने हम होंगे कामयाब के तहत किया कार्यक्रम,दुर्ग्यामी ट्रेनों का ठहराव का दिया संकेत…

धनबाद(निरसा): कुमारधुबी रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेताओं ने “हम होंगे कामयाब” कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार की अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना का जश्न मनाया। इस योजना के तहत झारखंड के 14 स्टेशनों को विकसित किया जा रहा है, जिसमें कुमारधुबी भी शामिल है।

भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह ने कहा कि इस योजना से क्षेत्र के लोगों को कई सुविधाएं मिलेंगी, जिसमें दुर्गामी ट्रेनों का ठहराव भी शामिल है। उन्होंने बताया कि सांसद ढुलू महतो ने आश्वासन दिया है कि कई ट्रेनें कुमारधुबी में ठहरेंगी, जिनमें धनबाद-पटना इंटरसिटी, रांची-जयनगर, दक्षिण भारत के लिए जाने वाली ट्रेनें, शब्दभेदी एक्सप्रेस और शिप्रा एक्सप्रेस शामिल हैं।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया और नारे लगाए। जयप्रकाश सिंह ने कहा कि इस योजना से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और कुमारधुबी रेलवे स्टेशन देश के सर्वश्रेष्ठ स्टेशनों में गिना जाएगा।

NEWSANP के लिए निरसा संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *