बलियापुर:चंद्रदेव ने विधानसभा में केंदुआडीह गैस रिसाव का मामला उठाया…

बलियापुर:चंद्रदेव ने विधानसभा में केंदुआडीह गैस रिसाव का मामला उठाया…

धनबाद(DHANBAD): विधायक चंद्रदेव महतो ने सोमवार को विधानसभा सत्र के शुन्यकाल में केंदुआडीह में गैस रिसाव से उत्पन्न हुइ खतरनाक स्थिति का मामला उठाया। विधायक महतो ने सरकार से इससे प्रभावित होनेवाले विस्थापित परिवारों को आरएनआर पॉलिसी के तहत मुआवजा व अन्य सुविधाओं सहित पूनर्वासित करने की मांग की। कहा कि केंदुआडीह सहित आसपास के इलाके में गैस रिसाव से भयंकर स्थिति उत्पन्न हो गयी है। जानमाल खतरे में है। सरकार व बीसीसीएल को इसे संवेदनशीलता के साथ लेने की जरूरत है।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *