डीएवी कोयला नगर में एच. आई वी एड्स, पोक्सो तथा वाहन सुरक्षा अधिनियम जागरूकता अभियान चलाया गया…

डीएवी कोयला नगर में एच. आई वी एड्स, पोक्सो तथा वाहन सुरक्षा अधिनियम जागरूकता अभियान चलाया गया…

धनबाद(DHANBAD): बीसीसीएल टाउनशिप स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में एच. आई वी एड्स, पोक्सो तथा वाहन सुरक्षा अधिनियम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सह झारखण्ड प्रक्षेत्र-C के क्षेत्रीय सहायक पदाधिकारी एन एन श्रीवास्तव ने कानूनी सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली के मुख्य अधिकारी डॉ कुमार विमलेन्दु एवं उपमुख्य अधिकारी अजय भट्ट तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहायक अधिकारी राजेश सिंह, हेमराज सिंह एवं अनामिका सिंह को पौधा देकर स्वागत किया। मौके पर प्राचार्य ने कहा एचआईवी एड्स से पीड़ित लोगों के प्रति हमारा सहयोग, सम्मान और समर्थन उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। इस बीमारी को खत्म करने के लिये अपनी भूमिका निभाएं, जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।

वहीं कानूनी सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली के मुख्य अधिकारी डॉ कुमार विमलेन्दु कहा कि आज भी लोगों में एचआईवी-एड्स बीमारी को लेकर कई भ्रांतियों हैं और डर के साये में जी रहे हैं, इसलिए जागरूकता और सही जानकारी देना बेहद जरूरी हो गया है। लोगों के मन से डर और गलत धारणाएं दूर करना चाहिए तथा जो लोग इस वायरस के साथ जी रहे हैं उन्हें प्यार और सहारा देना दें। वहीं पोक्सो एक्ट को लेकर कहा कि इस एक्ट का निर्माण बच्चों को न्याय दिलवाने के लिए किया गया है। यदि कोई इस तरह का घिनौना अपराध करता है तो उसे सजा दिलवाना बहुत जरुरी हो जाता है। इसलिए हमेशा सर्तक रहें। उपमुख्य अधिकारी अजय भट्ट ने वाहन सुरक्षा अधिनियम को लेकर कहा कि हमें हमेशा सड़क सुरक्षा यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *