धनबाद की यह जगह स्वच्छता के साथ स्वस्थ रहने का देती है संदेश…

धनबाद की यह जगह स्वच्छता के साथ स्वस्थ रहने का देती है संदेश…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद ‘कोयला राजधानी’ होने के कारण यहां की हवा प्रदूषण से गंभीर रूप से ग्रस्त है, जहाँ भूमिगत खदानों की आग, कोयला धूल, और वाहनों व निर्माण कार्यों से निकलने वाली जहरीली गैसें यहां की आबोहवा को खतरनाक स्तर तक दूषित करती हैं, जिससे हाल ही में जहरीली गैस रिसाव की घटनाओं में मौतें भी हुई हैं और प्रशासन को लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी ओर धनबाद शहर के बीचोबीच एक जगह ऐसी भी है, जहाँ की हवा न सिर्फ सांस लेने लायक है, बल्कि लोगों को स्वस्थ रखने में भी कारगर है।

हम बात कर रहें हैं, सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित बीसीसीएल कॉलोनी कोयला नगर की, जहाँ मौजूद घने पेड़-पौधे और स्वच्छता मॉर्निंग वाकर्स को खूब आकर्षित करती है। अधिकारियों से लेकर हर वर्ग के लोग यहां मॉर्निंग वॉक के लिए आते हैं। बीसीसीएल की तरफ से डायरेक्टर बंगला के मुख्य द्वार के बगल में छठ तलाब के पास व्यायाम के लिए कई तरह की सुविधाएं भी दी गई है। व्यायाम के लिए कई मशीनें लगी हैं। जहां लोग लोग सुबह सुबह एक्सरसाइज के लिए पहुंचते हैं।

पुरुष, महिला, बच्चे हर कोई सुबह का समय यहां व्यायाम कर आनंद लेते हैं और अपने शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने की जुगत में जुट जाते हैं। यहां की साफ सफाई का ध्यान भी लोग खुद से रखते हैं। रविवार का दिन यहां की साफ-सफाई के लिए तय किया गया है। पेशे से शिक्षक सुधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यहां साफ-सफाई काम चलता है। इस जगह की साफ-सफाई का जिम्मा पहले उन्होंने खुद उठाया, फिर धीरे-धीरे अन्य लोग भी उनके साथ जुड़ते चले गए।

धीरज मिश्रा कहते हैं कि हमें अपने तन-मन के साथ आस पास की सफाई पर भी ध्यान देने की जरूरत है। माना कि यह जगह बीसीसीएल की है, साफ-सफाई की जिम्मेदारी भी बीसीसीएल प्रबंधन की है, लेकिन हम सभी का फर्ज बनता है कि हमें अगर किसी संस्थान ने हमारी बेहतरी के लिए कुछ दिया है तो हम भी उस जगह का ख्याल रखें।

उन्होंने कहा कि पहले अपने आप में यह विचार लाना होगा, उसके बाद ही हम स्वच्छ भारत का संदेश देश को दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि तन मन के साथ-साथ आसपास की भी स्वच्छता जरूरी है। तभी हम स्वस्थ रह सकते हैं। यही वजह है कि पीएम मोदी स्वच्छ भारत अभियान चला लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दे रहें हैं।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *