धनबाद(DHANBAD): झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आज गरभूडीह में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत गरभूडीह से सरायदहा आमडीह तक बनने वाली सड़क निर्माण योजना का नारियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास किया।
विधायक के पहुंचने पे स्थानीय लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर विधायक श्री सिन्हा का स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि—
“ग्रामीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस सड़क का निर्माण आवागमन के लिए बेहद जरूरी है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और लोगों को राहत मिलेगी। आज का यह ऐतिहासिक क्षण सिर्फ किसी सड़क निर्माण का शुभारंभ नहीं बल्कि यह हमारी जन आस्था, जन भागीदारी, और जन संकल्प का साकार रूप है। यह सड़क बनेगी तो सिर्फ गाड़ियां ही नहीं चलेगी बल्कि विकास की तेज रफ्तार भी दौड़ेगी । जनता के सहयोग से हर योजनागत कार्य को समयबद्ध पूरा कराने का प्रयास जारी है।”
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार सदैव गांव-गरीब-किसान के विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है और धनबाद के प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र को मूलभूत सुविधाओं से लैस करने के लक्ष्य की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है।
इस अवसर पे मुख्य रूप से मुखिया रमेश सिंह, मुखिया चमेली देवी, पूर्व मुखिया दीपक सिंह चौधरी, विकास मिश्रा, सदानंद वर्णवाल, बिनोद सिंह, गुड्डू वर्मा, मनोज मालाकार, बिंदेश्वर साव, पंकज सिंह सहित
स्थानीय जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में ग्रामीण, भाजपा कार्यकर्ता एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण योजना के लिए विधायक सिन्हा का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

