निरसा (NIRSA): निरसा अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कुमारधुबी पुलिस ने रात्रि गश्ती में अवैध बालू लोड दो सोलह चक्का ट्रक संख्या WB 41K 2998 और WB 89 4994 को पकड़ा। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चिरकुंडा से बालू लोड कर पश्चिम बंगाल के मगरा भेजा जा रहा था। जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों ट्रक को पकड़कर कुमारधुबी ओपी ले आयी।
ओपी प्रभारी ने बताया कि दोनों ट्रक में अवैध बालू लोड की सूचना मिली दोनों ट्रक को जब्त कर लिया गया है। ट्रक चालक द्वारा कागजात दिया गया है। सभी कागजो को जिला खनन पदाधिकारी को जाँच के लिए भेजा जाएगा। जिसके बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी। इधर लोगो का कहना है कि इनदिनों बालू के अवैध कारोबार जाली नंबर प्लेट का भी उपयोग किया जाता है।
अब सवाल ये है कि जब चिरकुंडा थाना क्षेत्र के बालू लोड ट्रक गाड़ी निकली तो चिरकुंडा पुलिस के बजाय कुमारधुबी ने कार्यवाई की।
NEWSANP के लिए निरसा से मनोज सिंह की रिपोर्ट

