धनबाद की युवा अधिवक्ता रूनी सिंह ने जीता Mrs. Ranchi 2025 का खिताब.. टॉप 02 में हुआ चयन…

धनबाद की युवा अधिवक्ता रूनी सिंह ने जीता Mrs. Ranchi 2025 का खिताब.. टॉप 02 में हुआ चयन…

धनबाद(DHANBAD): झारखंड की बेटी रूनी सिंह ने प्रतिष्ठित Forever पार्टिसिपेट प्रतियोगिता में Mrs. Ranchi 2025 का खिताब जीतकर धनबाद तथा पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया है। यह धनबाद के लिए अत्यंत सम्मान की बात है कि एक छोटे शहर से निकलकर रूनी सिंह ने अपनी प्रतिभा और दृढ़संकल्प के दम पर बड़े मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

यह आयोजन Forever Star India द्वारा भारत के विभिन्न शहरों में आयोजित प्रतियोगिताओं के अंतर्गत हुआ। रूनी सिंह धनबाद सिविल कोर्ट की अधिवक्ता हैं और वर्तमान में रांची हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं। उन्होंने अपनी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय Forever Star India के संस्थापक एवं CEO श्री राजेश अग्रवाल तथा डायरेक्टर सुश्री जया चौहान को दिया है।

उन्हें झारखंड से Top 2 में चयनित किया गया है और वे अब राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन जयपुर के Z Studio में किया जा रहा है।

रूनी सिंह की यह उपलब्धि न केवल झारखंड की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी बड़े मंचों पर अपनी छाप छोड़ सकती हैं।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *