उपमुख्य (गृह) मंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन…

उपमुख्य (गृह) मंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन…

पटना(PATNA): 05 दिसंबर 2025, शुक्रवार को सरदार पटेल भवन सह पुलिस मुख्यालय में उपमुख्य (गृह) मंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय के विभिन्न प्रभागों- विशेष शाखा, अपराध अन्वेषण विभाग (CID), विशेष कार्य बल (STF) तथा सुरक्षा विभाग द्वारा महत्वपूर्ण प्रस्तुति दी गई। संबंधित प्रभाग के पदाधिकारियों ने कानून-व्यवस्था की मजबूती, अपराध नियंत्रण, खुफिया तंत्र के सुदृढ़ीकरण और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत पावर प्वाइंट प्रस्तुति प्रस्तुत की।

बैठक के दौरान विभिन्न प्रभागों द्वारा अपनी-अपनी कार्यप्रणाली, उपलब्धियां, भविष्य की कार्ययोजना तथा आवश्यक संसाधनों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपमुख्य (गृह) मंत्री सम्राट चौधरी ने सभी पहलुओं की समीक्षा करते हुए राज्य में आंतरिक सुरक्षा को और मजबूत करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा विभागीय कार्यों में और अधिक पारदर्शिता व त्वरित कार्रवाई पर बल दिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना तथा विभिन्न पुलिस प्रभागों के बीच समन्वय को और प्रभावी बनाना रहा।

इस अवसर पर गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविन्द कुमार चौधरी, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, गृह सचिव प्रणव कुमार के साथ विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

NEWSANP के लिए पटना से शाहनवाज़ की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *