राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा की हुई बैठक…

राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा की हुई बैठक…

धनबाद(DHANBAD): गांधी सेवा सदन में राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रभारी चांद मोहम्मद ने की। उन्होंने कहा कि समाज को जाति और वर्ग के आधार पर विभाजित करने की कोशिशें की जा रही हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द और एकता पर असर पड़ रहा है।

चांद मोहम्मद ने बताया कि राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा ने इसी विभाजन के खिलाफ व्यापक आंदोलन शुरू किया है। संगठन का मुख्य उद्देश्य है समाज को जातीय खांचों में बांटने की नीति का विरोध, आपसी भाईचारे और एकता को मजबूती देना, मुस्लिम समाज को एक मंच पर संगठित करना, और लोगों को राजनीतिक व सामाजिक रूप से जागरूक बनाना।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने, विभिन्न प्रखंडों में टीम विस्तार, और जागरूकता अभियान चलाने पर सहमति जताई। जल्द ही जिला और मंडल स्तर पर भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *