धनबाद(SINDRI):भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं देश रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की १४१ वीं जयंती चित्रगुप्त महापरिवार समिति के सदस्यों ने चित्रगुप्त गुप्त मंदिर स्थित सामुदायिक भवन में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर बड़ी हर्षौल्लास के साथ मनाया।
जयंती के अवसर पर उपस्थित सभी वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा ग्रहण करने पर बल दिया। ऐसे अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ सरोज कुमार सिन्हा ने देश रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद के विद्यार्थी जीवन की प्रतिभा संगठनात्मक शक्ति एवं देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत निस्वार्थ महामानव बताया तथा आज के परिपेक्ष्य में उनकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
बैठक में अजीत कुमार विनोद कुमार सिन्हा, शंभूनाथ श्रीवास्तव, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, रंजन कुमार, मुनमुन श्रीवास्तव, अभिषेक गुंजन, राजूकांत वर्मा, अरुण कुमार आदि उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

