
धनबाद(DHANBAD): पांडरपाला क्षेत्र के वासियों की वर्षों पुरानी मांग पांडरपाला मुख्य सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं राजकीय मध्य विद्यालय कुसुंडा से खरिकाबाद हरिजन बस्ती होते हुए महेश किराना स्टोर जालान फैक्ट्री तक और जालान फैक्ट्री गेट के पास से गोंडूड़ीह थाना होते हुए कुसुंडा दुर्गा मंदिर के पास तक बिटुमिनस सड़क निर्माण का शिलान्यास विधायक राज सिंह जी ने धनबाद विधायक राज सिन्हा ने स्थानीय लोगों के साथ नारियल फोड़कर कर किया।
जन-समस्याओं के समाधान हेतु धनबाद विधायक राज सिन्हा के द्वारा हुए निर्णायक आंदोलन की सफलता के उपरांत —
पाण्डरपाला मुख्य सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक राज सिन्हा ने स्थानीय निवासी नित्यानंद मंडल, अरविंद सिपाही, धनुलाल दुबे सहित सैकड़ों आमलोग की उपस्थिति नारियल फोड़कर किया । विधायक श्री सिन्हा ने स्थानीय बुजुर्गों के हाथ से पहले नारियल फोड़वाया । यही कार्य उन्हें औरों से अलग बनाता हैं
स्थान : पाण्डरपाला मुख्य सड़क, काली मंदिर के सामने धनबाद
झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक
आदरणीय श्री राज सिन्हा जी के कर कमलों द्वारा पांडरपाला मुख्य सड़क के कार्य का शिलान्यास हुआ, इस अवसर पे पाण्डरपाला के भारत चौक, कुम्हार टोली, महतो बस्ती, न्यू कॉलोनी, दास टोला सुरायटांड़, पटेल चौक, शमशेरनगर, रहमतगंज, इस्लामपुर आदी क्षेत्र से सैंकड़ों लोग उपस्थित हो झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा को फूल माला से लाद दिया। स्थानीय लोगों ने जमकर राज सिन्हा जिंदाबाद के नारे लगाए।स्थानीय लोगों ने कहा कि विधायक श्री सिन्हा जी के गंभीर प्रयास और आंदोलन का नतीजा है कि आज वर्षों से जर्जर पाण्डरपाला की मुख्य सड़क बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ।उनकी चिरपरिचित मांग पूरी हुई। विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि
जनता के सम्मान और अधिकार की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा!
“पांडरपाला की यह मुख्य सड़क केवल आवागमन का मार्ग नहीं है, यह यहाँ के हर परिवार के जीवन, रोज़गार और भविष्य से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण आधार है। वर्षों से यह क्षेत्र जर्जर सड़कों की समस्या से जूझ रहा था। आज इस निर्माण कार्य की शुरुआत केवल किसी परियोजना का शुभारंभ नहीं, बल्कि यहाँ के लोगों की आशाओं और अधिकारों की पुनर्स्थापना है।
मैं आप सभी क्षेत्रवासियों को विश्वास दिलाता हूँ कि जो वादा किया है, वह पूरा होगा इस सड़क के निर्माण से छात्र-छात्राओं, मज़दूर भाई-बहनों, व्यापारियों और आम नागरिकों की दैनिक समस्याएँ दूर होंगी। विकास का यह मार्ग अब रुकने वाला नहीं है।
यह सफलता आप सभी की एकजुटता, संघर्ष और विश्वास का परिणाम है। आपके सहयोग और आशीर्वाद से हम इसी प्रकार हर क्षेत्र में बिना भेदभाव विकास की रोशनी पहुँचाते रहेंगे।
जनता के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा। आपका साथ, हमारा संकल्प — यही शक्ति धनबाद के समग्र विकास की गारंटी है।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष किशोर मंडल,भाजपा के जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि सुनील चौधरी, निवर्तमान पार्षद अशोक पाल, नगर निगम के अभियंता गौतम कुमार एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।वार्ड नंबर 18 पार्षद प्रतिनिधि, सूरज पासवान,अफसर मोहसिन , अमरजीत कुमार, हुलास दास, डी के सिंह,राजेश सिंह,उमेश यादव, मनोज मालाकार,मनोज रिंकू, राम शर्मा, गीता देवी, राकेश रौशन, दिलीप पंडित, मुन्ना शर्मा, अमित सिंह, बंटी बर्नवाल, संजीत सिंह, अजयकांत सिन्हा, जितेंद्र कुमार, रामानुज शर्मा, मनोज पंडित, मनोज गुप्ता, आशा ज्योति सिन्हा, दिलीप सिंह, गजनफर खान,नवलेश शर्मा, पप्पू सिंह सहित सैकड़ों महिलाएं एवं आमलोग लोग उपस्थित थे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

